फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शादी का झांसा देकर युवती के साथ तीन साल से बनाए शारीरिक संबंध

शादी का झांसा देकर युवती के साथ तीन साल से बनाए शारीरिक संबंध

Wed, 26 Dec 2018 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती के साथ तीन साल से बनाए शारीरिक संबंध
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती से विवाहेतर संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। आरोपी के शादी से इंकार करने से क्षुब्ध होकर युवती ने आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।

जिले के कांधला थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एसपी अजय कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि जिला मुजफ्फरनगर के थाना रतनपुरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। युवक ने उससे शादी करने की बात कहकर उसके साथ विवाहेतर संबंध बना लिए। पीड़िता का कहना है कि आरोपी के परिजन और रिश्तेदार भी शादी करने को तैयार थे, लेकिन आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया और फोन पर तरह-तरह की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का कहना है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होगी। एसपी ने पीड़िता को मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed