{"_id":"5bdc8f21bdec22699b149861","slug":"151541181217-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में चोरी के चार आरोपियों पर गैंगेस्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर में चोरी के चार आरोपियों पर गैंगेस्टर
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
चार आरोपियों पर गैंगेस्टर
थानाभवन। करीब तीन माह पूर्व कस्बे के हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना के चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पवार ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व कस्बा निवासी मेहताब, शाहरुख, उस्मान और आशु ने कस्बे के पुलिस चौकी परिसर स्थित हनुमान मंदिर में हजारों रुपयों की नकदी के साथ अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के कुछ दिन बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार उक्त चारों युवक नशा, चोरी आदि के अवैध धंधे में लिप्त हैं। जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को चारों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की।