{"_id":"5bc62e18bdec22561b642fc3","slug":"151539714584-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों पर युवकों ने बोला हमला, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों पर युवकों ने बोला हमला, तीन घायल
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। बाहरी युवकों द्वारा स्कूल में क्रिकेट खेलने का विरोध करने पर छात्रों पर हमला कर दिया गया। हमले में तीन छात्र घायल हो गए। पुलिस ने घायल छात्रों को अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
मंगलवार दोपहर मोहल्ला खैलकलां में स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज में कुछ बाहरी युवक घुस गए और क्रिकेट खेलने का प्रयास किया। जबकि पहले से ही स्कूल के छात्र क्रिकेट खेल रहे थे। जब छात्रों ने विरोध किया, तो उनके साथ विवाद हो गया, जिसके बाद युवक वहां से चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक अपने साथियों के साथ स्कूल में घुस आए और क्रिकेट खेल रहे छात्रों पर हमला कर दिया। हमले में शारिक, साबिर व जियाउल्लाह घायल हो गए। इस दौरान स्कूल में भी अफरातफरी मच गई। बाद में आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। घायलों में जियाउल्लाह को ज्यादा चोटें बताई जा रही है। स्कूल स्टॉफ के सहयोग से परिजन घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें सीएचसी पर भेजा और उपचार दिलाया। मामले में अभिभावकों की ओर से कोतवाली पर तहरीर दे दी गई है।