{"_id":"5b5f52b94f1c1bee748b6deb","slug":"151532973753-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के लिए लाए जा रहे पांच गोवंश मुक्त कराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के लिए लाए जा रहे पांच गोवंश मुक्त कराए
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पांच गोवंश मुक्त कराए
झिंझाना। हरियाणा से तस्करी करके हत्या के लिए ले जाए जा रहे पांच गोवंश को पुलिस ने मुक्त करा दिया। गोवंश को ला रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सोमवार सुबह झिंझाना थाना क्षेत्र में बिडौली चेकपोस्ट पर पुलिस ने चेकिंग कर रही थी। इस दौरान करनाल की तरफ से आई मिनी ट्रक को रोका गया, तो उसमें पांच बैल लदे मिले। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि उक्त गोवंश को हत्या के लिए ले जाया जा रहा था। मिनी ट्रक में सवार दीपक और यामीन निवासी गांव जोहड़ी, थाना बड़ौत जिला बागपत को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोपहर बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
झिंझाना। क्षेत्र के एक गांव से अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण तथा दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक एक पखवाड़ा पूर्व पड़ोस मेें रहने वाली किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर अगवा करके ले गया था। किशोरी के पिता ने गांव के तीन युवकों को नामजद करते हुए थाना झिंझाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी रविंद्र को गाडीवाला चौराहे से गिरफ्तार कर लिया तथा पीड़ित किशोरी बरामद कर ली। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि अभी दो आरोपी फरार है। उन्हें भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित लड़की की डाक्टरी करा दी गई है तथा न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
युवती का फोटो वायरल किया
झिंझाना। कस्बा झिंझाना के मोहल्ला निवासी ने युवती का फोटो व्हाट्सएप पर वायरल करने पर युवती के परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दोनों युवकों का पकड़ लिया और थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जा रही है। युवकों से पूछताछ चल रही है। दोनों कस्बा झिंझाना के रहने वाले हैं।
युवक को सांप ने काट लिया
झिंझाना। घर में सो रहे युवक को सांप के काटने पर गंभीर अवस्था में शामली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। कस्बा झिंझाना के मोहल्ला पठानान निवासी सईक पुत्र अशरफ रविवार रात में घर में सो रहा था। इसी दौरान सांप ने उसे काट लिया। शोरशराबा होने पर परिजनों ने सांप मार डाला और बेहोश युवक को रात में ही शामली चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों के प्रयास के बाद युवक की जान बचाई जा सकी है।
-