{"_id":"5b3d1d864f1c1b07278b4921","slug":"151530731910-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक से ई-रिक्शा और छह सौ रुपये लूट गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक से ई-रिक्शा और छह सौ रुपये लूट गए बदमाश
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक से ई रिक्शा और नगदी लूटी
कैराना।
तीन बदमाशों ने चालक से ई-रिक्शा और उसके पास से छह सौ रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने घर आकर अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। ।
कैराना के मोहल्ला आलखुर्द निवासी राजेश ई-रिक्शा चालक है। सोमवार की रात वह कांधला बस अड्डे के पास सवारी का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान तीन युवक आए और उन्होंने ऊंचागांव जाने के लिए राजेश से कहा और ई-रिक्शा में सवार हो गए। जब राजेश ऊंचागांव के पास पहुंचा तो उसी दौरान तीनों युवकों ने उसको रोक लिया और उससे लूटपाट प्रारंभ कर दी। तीनों बदमाशों ने उसके पास से 630 रुपये की नगदी लूट ली। आरोपी उसके बाद शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी ई-रिक्शा लूटकर कांधला की ओर फरार हो गए। सोमवार की देर रात किसी तरह राजेश अपने घर पहुंचा और परिजनों को इसकी सूचना दी। मंगलवार को पीड़ित ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने जांच शुुरु कर दी है।