{"_id":"5a5901dd4f1c1bb13f8b47f0","slug":"151515782621-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को अगवा करने का आरोप
कैराना।
किशोरी को पड़ोस के ही दंपति समेत तीन लोग बहला-फुसलाकर ले गए। आरोप है कि घर में रखी 90 हजार रुपये की नकदी और लाखों के आभूषण भी चोरी कर लिए। किशोरी की मां ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली कैराना पर तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर में बैठी हुई थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक अपनी पत्नी व भाई के साथ उसके यहां आया और उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान पुत्री घर में रखे सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ 90 हजार रुपये की नकदी भी उठाकर ले गई। किशोरी को आरोपियों के साथ जाते हुए कुछ लोगों ने देखा, तो उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह रुकी नहीं। पीड़िता ने आशंका जताई है कि आरोपी उसकी नाबालिग पुत्री की हत्या भी कर सकते हैं। उसने पुत्री की बरामदगी तथा आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।