{"_id":"5a09e8fd4f1c1bf3538bd06d","slug":"151510598909-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिक लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिक लड़की के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार किया
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन।
नाबालिग लड़की का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अपहृत लड़की को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में नामजद दूसरा आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है।
गौरतलब है कि गत 27 अक्तूबर को थानाभवन निवासी एक नाबालिग लड़की का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। लड़की के पिता की ओर से उस्मान पुत्र शमशाद मोहल्ला जोलगियान और सोनू पुत्र अमरदीन मोहल्ला ईदगाह थानाभवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी थानाभवन रेलवे स्टेशन से कहीं भागने की फिराक में खड़ा है तथा उसके साथ अपहृत लड़की भी है। इसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन से आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, लड़की को डाक्टरी कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। फरार चल रहे आरोपी सोनू को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।