फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   प्रेमी को पीटकर घायल किया

प्रेमी को पीटकर घायल किया

Thu, 24 Aug 2017 12:41 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी को पीटकर घायल किया
शामली।
विज्ञापन

लापता विवाहिता को परिजनों और ससुराल पक्ष के लोगों ने तलाश कर लिया और उसके कथित प्रेमी को भी पकड़ लिया। विवाहिता ने ससुराल और मायके पक्ष के साथ जाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद लोगों ने प्रेमी को पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के युवक की आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव सिक्का में रिश्तेदारी है। यहीं रहने वाली एक विवाहिता के साथ उसका प्रेम प्रसंग हो गया। 12 अगस्त को वह दोनों घर से लापता हो गए। परिवार वाले उनको तलाशने में लगे हुए थे। बुधवार सुबह दोनों को हरिद्वार से पकड़ कर गांव में ले आए। इसके बाद भी विवाहिता ने अपनी ससुराल और मायके पक्ष के साथ जाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

इसको लेकर विवाद हुआ और प्रेमी को पीटकर घायल कर दिया गया। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायल युवक को शामली सीएचसी ले जाकर उपचार कराया। उसके चेहरे पर चोट लगी हुई थी। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामले में पांच लोगों के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की गई। आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया। मजिस्ट्रेट ने पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि विवाहिता ने मजिस्ट्रेट के सामने भी ससुराल और मायके पक्ष के साथ जाने से इंकार कर दिया। वहीं प्रेमी ने भी उसे अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed