{"_id":"598b5d3e4f1c1bfb618b469a","slug":"151502305598-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर गई महिला से तीन युवकों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत पर गई महिला से तीन युवकों ने किया गैंगरेप
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना।
खेत पर गई महिला के साथ तीन आरोपियों ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार सुबह 11 बजे कैराना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला खेत पर गई थी। इसी दौरान गांव का ही एक युवक और उसके दो साथी वहां पहुंचे और तमंचा दिखाकर महिला के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद पुलिस में शिकायत करने पर महिला और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेकर महिला को कोतवाली ले आई। पीड़ित महिला ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
गैंगरेप का दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार
कैराना। किशोरी से गैंगरेप कर अश्लील क्लिप बनाने के मामले में दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गैंगरेप के मामले में मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी इसरार और उसके साथी जुबेर के खिलाफ 30 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपियों ने 25 जुलाई को किशोरी को कमरे में ले जाकर गैंगरेप किया था और मोबाइल से अश्लील वीडियो क्लिप बना ली थी। आरोपी जुबेर को घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि इसरार फरार चल रहा था। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि आरोपी इसरार को बुधवार सुबह कस्बा कैराना में ही मिठाई की दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।