{"_id":"59345bf14f1c1bce638b45ba","slug":"149660364614-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी बरामद, मेडिकल के लिए भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी बरामद, मेडिकल के लिए भेजा
Updated Mon, 05 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी मिली, मेडिकल के लिए भेजा
झिंझाना। अगवा किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल कराने के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के एक गांव से एक माह पूर्व किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया था। किशोरी के पिता गांव के युवक पर पुत्री को बहला-फुसलाकर अपहरण करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। किशोरी के बरामद नहीं होने पर पीड़ित किशोरी के पिता ने आत्मदाह का प्रयास किया था। शनिवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई संदीप बालियान ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। युवक विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बाइक चोरी
झिंझाना। रविवार सुबह मोहल्ला ताड़वाला निवासी डॉक्टर कमल ने अपनी दुकान पर गया। बाइक खड़ी करके दुकान खोलने लगा। इसी दौरान चोर ने उसकी बाइक चोरी कर ली। पीड़ित ने अज्ञात में चोर के खिलाफ थाना झिंझाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट
झिंझाना। कैराना के गांव गोगवान निवासी साबिर ने रविवार को थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन की शादी झिंझाना के गांव रोटन निवासी युवक के साथ तीन वर्ष पूर्व हुई थी, तभी से उसके साथ उसके ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। आरोपियों ने रविवार को उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।