{"_id":"5c37922fbdec22736736540c","slug":"141547145775-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सीआईए की दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा सीआईए की दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। चोरी के एक मामले में हरियाणा की सीआईए टीम ने नगर के बाजारों में दबिश दी। इससे व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। बृहस्पतिवार को हरियाणा के पानीपत जिले की सीआईए टीम कैराना में किसी युवक को साथ लेकर आई थी। चौक बाजार में लोगों ने टीम को देख कर छापेमारी की सूचना प्रसारित कर दी। इस पर कस्बे के सराफा व्यापारियों की दुकानें बंद होनी शुरू हो गई। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि सीआईए टीम दबिश पर आई थी। मगर, उनके यहां टीम की आमद नहीं है।
डोडा पोस्त तस्कर का चालान
कैराना। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर गश्त के दौरान अकबरपुर सुनहेटी बिजली घर के पास से असलम निवासी बसेड़ा को पकड़कर तलाशी ली। उसके पास से तीन किलो डोडा पोस्त बरामद होने पर उसका चालान कर दिया। उधर, गोशाला भवन के पास से अमजद निवासी मोहल्ला आल खुर्द को एक चाकू के साथ गिरफ्तार करके चालान कर दिया गया।
गैंगरेप का वांछित गिरफ्तार
कैराना। सामूहिक दुराचार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया। मोहल्ला आलखुर्द निवासी मुरसलीन दो माह पूर्व हुए गैंगरेप के मामले में वांछित चल रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ बजे पुलिस ने आरोपी को कांधला बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।