Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraudsters swindled 250 job seekers by creating a 'Placement India' page and promising them employment.

Noida News: प्लेंसमेंट इंडिया पेज बनाकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 250 अभ्यर्थियों से ठगी

Sat, 31 Oct 2026 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Fraudsters swindled 250 job seekers by creating a 'Placement India' page and promising them employment.
गिरफ्तार, रजिस्ट्रेशन और ट्रेनिंग के नाम पर वसूलती थी 20 से 40 हजार रुपये
विज्ञापन

नंबर गेम-25 लाख से अधिक रुपये लिए
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सोशल मीडिया पर पेज बनाकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी महिला ने हेल्पर, इलेक्ट्रिशियन और अन्य पदों पर नौकरी दिलाने का वादा कर 250 से अधिक लोगों से 25 लाख रुपये से ज्यादा रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी महिला असम के सोनितपुर जिले के तेजपुर निवासी ब्यूटी बोरबोरह उर्फ निशा (40) को सेक्टर-142 स्थित लॉजिक्स ब्लॉसम सोसाइटी से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लैपटॉप और मोबाइल बरामद किया गया है।

एसीपी साइबर विवेक रंजन राय ने बताया कि निशा नोएडा में किराये के फ्लैट में रह रही थी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शाइन एजुकेशन के नाम से कंपनी संचालित कर रही थी। इसी की आड़ में वह सोशल मीडिया पर प्लेसमेंट इंडिया नाम से पेज चलाती थी। एयरपोर्ट और निजी कंपनियों में नौकरी की तलाश कर रहे युवक-युवतियां इस पेज पर दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क करते थे। इसके बाद महिला उन्हें भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बताकर अलग-अलग मदों में रुपये जमा कराने के लिए कहती थी। साइबर क्राइम थाना पुलिस के अनुसार, नौकरी के नाम पर ठगी की शिकायतें साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज हुई थीं। दो शिकायतकर्ताओं ने भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी। एक पीड़ित से नौ मार्च 2026 को 20 हजार रुपये, 20 से 27 अप्रैल के बीच 18 हजार रुपये और 14 मई को 39 हजार रुपये लिए गए थे। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल नंबर, व्हाट्सएप चैट और बैंक खातों से जुड़े लेनदेन की जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विश्वास दिलाने के लिए जॉब लेटर दिखाती थी
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी अभ्यर्थियों को विश्वास दिलाने के लिए विभिन्न कंपनियों के नाम से जॉब लेटर साझा करती थी। इससे नौकरी मिलने की उम्मीद में अभ्यर्थी उसके बताए बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कर देते थे। शुरुआत में रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग शुल्क मांगा जाता था। इसके बाद ऑनलाइन ट्रेनिंग और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर अतिरिक्त रकम वसूली जाती थी। भुगतान होने के बाद न तो नौकरी मिलती थी और न ही रकम वापस की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed