{"_id":"5c23c480bdec2256ef10ccfb","slug":"141545847936-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की बरामदगी नहीं, फैसले का दबाव बना रहे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी की बरामदगी नहीं, फैसले का दबाव बना रहे आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 दिन बाद भी किशोरी नहीं मिली
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। लापता किशोरी को 20 दिन बाद भी पुलिस बरामद नहीं कर सकी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग मुकदमे में फैसले का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बुधवार को कस्बा झिंझाना के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित महिला ने एसपी अजय कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जिला बागपत के छपरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी उसकी भांजी उसके पास रहती है। छह दिसंबर को एक युवक उसकी भांजी को बहला-फुसलाकर ले गया था। इसमें आरोपी युवक का उसके परिजनों ने भी सहयोग किया। इसके बाद से किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ थाना झिंझाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन अभी तक पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग उन पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़िता ने एसपी से किशोरी को बरामद कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसपी ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।