फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   यूपी के साथ ही पंजाब की एटीएस भी सक्रिय हुई

यूपी के साथ ही पंजाब की एटीएस भी सक्रिय हुई

Tue, 16 Oct 2018 11:58 PM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
यूपी के साथ ही पंजाब की एटीएस भी सक्रिय हुई
यूपी के साथ ही पंजाब की एटीएस भी सक्रिय हुई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की रैलियों में गोलियां बरसाने की साजिश का खुलासा होने पर यूपी के साथ ही पंजाब की एटीएस भी सक्रिय हो गई है। पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने शामली के अधिकारियों से मामले की जानकारी ली है। पंजाब की पुलिस अपने स्तर पर भी छानबीन करने में लगी हुई है।

चौसाना-बिडौली मार्ग पर पुलिसकर्मियों से दो रायफल लूटने की वारदात का खुलासा कर पुलिस ने बताया था कि रायफलों को खालिस्तान समर्थकों के इशारे पर लूटा गया। खालिस्तान समर्थकों ने सात अक्तूबर को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की रैलियों में गोलियां बरसानी थीं। रैलियों में फायरिंग कर दहशत फैलाना मकसद था, लेकिन ऐसी वारदात होने से लोगों की जान भी जा सकती थी। मामले में झिंझाना क्षेत्र के रहने वाले करम सिंह के अलावा गंगोह क्षेत्र के गुरुजेन्ट सिंह तथा करनाल निवासी अमरीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था, जबकि गिरोह के सरगना जरमन सिंह और करमा निवासी अजीजपुर अभी फरार हैं। जरमन सिंह और करमा का कनेक्शन खालिस्तान समर्थकों से बताया गया, जिसके प्रमाण भी पुलिस ने जुटा लिए। इसके चलते हाई प्रोफाइल मामले में यूपी एटीएस को भी जांच के लिए लगा दिया गया है। उधर, मंगलवार को पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने भी शामली पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकारी ली। यह भी मालूम चला है कि पंजाब की एटीएस भी इस मामले की छानबीन कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि शामली जिले के रहने वाले पांचों आरोपियों के किस स्तर पर खालसा ग्रुप से जुड़ाव रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed