फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला दबोचा

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला दबोचा

Fri, 14 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला दबोचा
नौकरी दिलवाने के नाम पर जालसाजी
विज्ञापन

गढीपुख्ता। सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

गांव हसनपुर निवासी रवि पुत्र नारायण ने एक साल पूर्व गढ़ीपुख्ता थाने में आरोपी दीपक पुत्र रमेश निवासी खेड़की (गढ़ीपुख्ता) के खिलाफ नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करके पांच लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया था। दीपक पर आरोप था कि उसने रवि की नौकरी सेना में लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये लिए थे। थाना प्रभारी कपिल गौतम ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आरोपी दीपक को गांव खेड़की में उसके घर से दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में मालूम चला कि आरोपी ने पूर्व में भी कई लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर इसी तरह ठगी की। कुछ लोगों ने फर्जी नियुुक्ति पत्र भी थमा दिए थे। काफी समय तक तक वह देहरादून (उत्तराखंड) में छिपा रहा। बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि दीपक अपने घर आया हुआ है। इसके चलते उपनिरीक्षक शिवकुमार शर्मा और उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी दीपक को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed