{"_id":"5b60acef4f1c1b27618b7def","slug":"141533062383-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी पर भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में नौकरी पर भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोप
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
कांधला।
कस्बे के एक व्यक्ति पर विदेश भेजे जाने के नाम से रुपये ऐंठने का आरोप पीड़ित ने लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुुरू कर दी है।
कस्बा कांधला के मोहल्ला मौलानान निवासी जावेद अख्त्तर ने दो दिन पूर्व थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कस्बा के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति भोले भाले युवकों को अपने जाल मे फंसाकर विदेश में नौकरी दिलाए जाने के नाम पर रुपए ऐंठने का काम करता है। कस्बे के साथ ही देहात क्षेत्र के कई युवकों से हजारों रुपये की ठगी कर रखी है। आरोप है कि व्यक्ति के द्वारा कभी वीजा के नाम पर मेडिकल कराए जाने व कभी विदेश में नौकरी के लिए दस्तावेज तैयार किए जाने के नाम पर ठगी की गई। युवकों से काफी पैसा लेने के बाद भी जब उन्हें कही पर नहीं भेजा गया तो इन लोगों ने अपना रुपया वापस मांगा, तो उसने रुपया देने से मना कर दिया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की जिन लोगों ने शिकायत की थी उनका आपस में फैसला हो गया। तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।