{"_id":"6adf7c9951f9bc324b0a51c0","slug":"elder-brother-troubled-by-his-younger-brothers-alcohol-addiction-attacks-him-with-a-knife-accused-arrested-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-2500-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: शराब पीने की लत से परेशान बड़े भाई ने छोटे पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: शराब पीने की लत से परेशान बड़े भाई ने छोटे पर किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एफ-ब्लॉक में पारिवारिक कलह की वजह से हुआ विवाद
-गंभीर रूप से घायल रिंकू का राजीव गांधी अस्पताल में चल रहा इलाज, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके में शराब पीने की आदत से तंग आकर बड़े भाई ने मामूली कहासुनी के बाद अपने ही छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घटना वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया और वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। पुलिस बाकी परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल की जा रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि वारदात सुंदर नगरी के एफ-ब्लॉक इलाके में हुई। घायल युवक की पहचान रिंकू (36) के रूप में हुई है। वहीं आरोपी बड़े भाई का नाम पंकज कुमार उर्फ पिंटू (38) है। दोनों सगे भाई हैं। घटना के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल रिंकू को इलाज के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।