फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Police Seize Illegal Firecrackers Worth ₹1.18 Crore in Raid 1ladies 2 Arrested, Main Accused Absconding in

बिहार: पटाखा कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 1.18 करोड़ के अवैध पटाखे जब्त; मुख्य आरोपी फरार

Mon, 26 Oct 2026 09:55 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2026 09:55 PM IST
सार

बिहार के मधुबनी में पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.18 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के पटाखे जब्त किए हैं। चार ठिकानों पर छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

विज्ञापन
Police Seize Illegal Firecrackers Worth ₹1.18 Crore in Raid 1ladies 2 Arrested, Main Accused Absconding in
अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विस्तार

बिहार के मधुबनी में पुलिस ने अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ 18 लाख रुपये मूल्य के पटाखों का जखीरा जब्त किया है। यह कार्रवाई लदनियां थाना पुलिस ने की है। इस कार्रवाई से अवैध पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

एसएसपी मधुबनी के निर्देश पर आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि लदनियां बाजार में बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में पटाखे छिपाकर रखे गए हैं। सूचना मिलते ही लदनियां थाना पुलिस ने चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

विज्ञापन

पुलिस ने लदनियां बाजार स्थित श्रीराम ट्रेडर्स दुकान, एक पूर्व कोल्ड ड्रिंक की दुकान, संतोष पूर्वे के किराये के गोदाम और उसके आवासीय मकान में छापेमारी की। तलाशी के दौरान सभी ठिकानों से भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद किए गए। इनका बाजार मूल्य एक करोड़ 18 लाख 983 रुपये आंका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: गयाजी से बैंकॉक का सफर होगा आसान, इंडिगो की पहली नॉन-स्टॉप उड़ान शुरू; पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मौके से लदनियां बाजार निवासी ओम कुमार और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस धंधे का मुख्य आरोपी संतोष पूर्वे फरार हो गया है। पुलिस ने लदनियां थाने में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। अब देखना यह है कि पुलिस मुख्य आरोपी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed