फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चालक पर नकदी लेकर फरार होने का आरोप

चालक पर नकदी लेकर फरार होने का आरोप

Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
चालक पर नकदी लेकर फरार होने का आरोप
चालक पर नगदी लेकर फरार होने का आरोप
विज्ञापन

कैराना। ट्रक मालिक ने चालक पर 47 हजार रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। घटना तीन महीना पुरानी है, जिसमें अब कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कांधला थाना क्षेत्र के ग्राम गंगेरू निवासी महबूब ने बुधवार को कैराना कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। महबूब ने पुलिस को बताया कि कैराना निवासी युवक उसके ट्रक पर चालक की नौकरी करता था। तीन महीना पूर्व वह हरियाणा से पशु लादकर लाने के लिए गया था और 47 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके बाद आरोपी चालक ट्रक को कैराना में छोड़कर फरार हो गया और रुपये भी नहीं लौटाए। अब वह अपने घर पर भी नहीं है। पीड़ित महबूब ने आरोपी से रकम दिलाने और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

मामूली कहासुनी पर घर में घुसकर हमला, छेड़छाड़
कैराना। ठेली लगाने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद युवक और उसके साथियों ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि बीच-बचाव में आई महिला की बेटियों के साथ छेड़छाड़ की गई। पीड़िता ने दो महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed