फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   गवाह को आतंकित करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज

गवाह को आतंकित करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 26 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
गवाह को आतंकित करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज
थानाभवन।
विज्ञापन

जानलेवा हमले के मामले में गवाह और उसके परिवार को आतंकित करने के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना 19 जनवरी की बताई है, जिसमें रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा थानाभवन के मोहल्ला हकीमान निवासी इकरार अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 वर्ष पूर्व वह गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र के गांव बुंटा में रहते थे। गांव बुंटा निवासी शमशाद, दाउद और जाहिद ने घर में घुसकर उसके पिता राशिद अली पर फायरिंग कर दी थी। हमले में उसके पिता की आंख की रोशनी चली गई थी। इस संबंध में थाना गढ़ीपुख्ता में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वह मामला मुजफ्फरनगर स्थित न्यायालय में विचाराधीन है। उस मामले में इकरार गवाह है। आरोप है कि 19 जनवरी को आरोपी दाऊद, शमशाद, तौफीक और एक अज्ञात व्यक्ति थानाभवन स्थित उनके मकान पर पहुंचकर अवैध हथियारों के बल पर आतंकित किया और मुकदमे में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर थानाभवन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

मकान में चोरी की रिपोर्ट दर्ज
थानाभवन। कस्बा थानाभवन के मोहल्ला चौहान पट्टी में मकान से नकदी और जेवर चोरी होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। मकान मालिक सोहन सिंह पुत्र लाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 23 जनवरी की रात चोरों ने उसके घर से 60 हजार रुपये नकदी के अलावा सोने और चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है, जल्दी ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
थानाभवन। जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कस्बा थानाभवन के मोहल्ला रेत्ती निवासी अजीत सिंह पुत्र बलवीर ने बताया कि महबूब पुत्र सलामत निवासी मोहल्ला रेत्ती ने वर्ष 2016 में एक बीघा विवादित जमीन देने की एवज में उनसे 14 लाख 50 हजार लिए थे। जमीन का बैनामा कर दिया था, लेकिन दाखिल खारिज नहीं हो पाया था। इसके बाद उन्होंने महबूब से अपने रुपये मांगे, तो रुपये नहीं लौटाए गए और जमीन भी नहीं मिली। अजीत सिंह ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद बृहस्पतिवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी महबूब के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed