फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, सामान बरामद

चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, सामान बरामद

Sun, 28 Apr 2019 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
चोरी करने के आरोप में तीन गिरफ्तार, सामान बरामद
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने दिनदहाड़े ताले तोड़कर हजारों की नकदी और गहने चोरी करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी देेवेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दो दिन पहले शुक्रवार सुबह वह और उसकी पत्नी काम पर चले गए थे। उनके पीछे दीवार फांदकर चोर घर में घुसे और संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे दस हजार रुपये, तीन जोड़ी चांदी की पायजेब, सोने का गले का हार आदि कीमती सामान चोरी कर लिया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम दीपक, शक्ति उर्फ शिवा और फरीद है। उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए पांच हजार रुपये, तीन जोड़ी चांदी की पायजेब और गले का हार आदि सामान बरामद हुआ है। आरोपियों ने बताया कि चोरी की रकम में पांच हजार रुपये का एक मोबाइल खरीदा था, जो उनके एक साथी के पास होना बताया है। तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी का नाम प्रकाश में आया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed