फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   एसडीएम ने किया निरीक्षण

एसडीएम ने किया निरीक्षण

Mon, 15 Apr 2019 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने किया निरीक्षण
एसडीएम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

कांधला। एसडीएम कैराना ने नगर पालिका परिषद की पेयजल के साथ अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए पालिका कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। सोमवार को एसडीएम कैराना डॉक्टर अमित पाल शर्मा ने तहसीलदार कैराना रणबीर सिंह के साथ नगर पालिका परिषद का आकस्मिक निरीक्षण किया। एसडीएम ने नगर पालिका द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरे और पालिका कार्यालय में बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने पांच स्थानों पर लगाए 16 सीसी कैमरों दिशा की सही व्यवस्था न होने पर पालिका कर्मियों को निर्देश दिए। एसडीएम कैराना ने पालिका परिषद के महाविद्यालय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पेयजलापूर्ति को लगाए गए ठंडे पानी के कूलरों का निरीक्षण किया। एसडीएम के पहुंचने की खबर से सभी कर्मचारी आनन फानन में पहुंच गए। एसडीएम ने पालिकाकर्मियों को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed