फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कार-ट्रैक्टर ट्रॉले की भिंडत, युवक की मौत, दो घायल

कार-ट्रैक्टर ट्रॉले की भिंडत, युवक की मौत, दो घायल

Fri, 22 Feb 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
कार-ट्रैक्टर ट्रॉले की भिंडत, युवक की मौत, दो घायल
थानाभवन (शामली)। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर हिंड पुलिया के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी वरुण तोमर उर्फ बिट्टू (26) पुत्र राजेंद्र कार से अपने दोस्त राहुल पुत्र नवाब निवासी भौंराकलां मुजफ्फरनगर और अमित कुमार पुत्र सतवीर सिंह निवासी ढिंढावली थाना झिंझाना के साथ देहरादून एक रिश्तेदार से मिलने गया था। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वापस लौटते वक्त जैसे ही तीनों हिंड सीमा के निकट पहुंचे, तो सामने से आ रहे एक गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को कार से निकालकर कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां वरुण को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल और अमित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। रात में ही कस्बे पहुंचे परिजनों में वरुण के ममेरे भाई राजकुमार निवासी छपरौली ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपी चालक की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed