फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मारपीट होने पर दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी

मारपीट होने पर दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी

Wed, 19 Sep 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
मारपीट होने पर दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी
दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी
विज्ञापन

बाबरी।
गांव कैंडी के लोगों ने बाबरी थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि एक महिला ने गांव के लोगों को परेशान कर रखा है। मामूली विवाद होने पर महिला दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देती है। एक दिन पूर्व भी मारपीट के मामले में उसने यही धमकी दी। ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।

बुधवार दोपहर गांव कैंडी निवासी यासीन व मोमीन ने बाबरी थाने में तहरीर देकर बताया कि महिला मिर्जा और उसेे पति नसीम से गांव के एक परिवार का विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद दंपति ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिसमें जाहिदा पत्नी मोबिन ,मल्कीस पत्नी अनीश व नसीमा घायल हो गई। आरोप है कि इसके बाद महिला ने कानूनी कार्रवाई करने पर दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी। मारपीट की सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंची और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को पकड़कर थाने ले आई। यासीन और मोमीन के साथ आए अन्य ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष से कहा कि उक्त महिला पूर्व में भी इसी तरह झगड़ा कर चुकी है। पूर्व में गांव के जिम्मेदार लोगों ने समझौता करा दिया था। उनकी मांग है कि आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। इस दौरान यामीन, नईम, शौकीन, इरफान, शमशेर, गुलनवाज, बबलू, बारू ठाकुर, संजीदा, नसीमा, वकीला, गुलशाना, रफीकन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed