{"_id":"5b367dc74f1c1bf26e8baad4","slug":"131530297799-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहला-फुसलाकर महिला से जेवर और दस हजार ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहला-फुसलाकर महिला से जेवर और दस हजार ठगे
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। दुकानदार के यहां कपडे़ बदलने आई एक महिला से दो ठगों ने बहला-फुसलाकर जेवर, कपड़े और दस हजार रुपये ठग लिए। घटना के बाद महिला ने परिजनों के साथ थाने आकर तहरीर दी।
थानाभवन क्षेत्र के गांव हरड़ निवासी संतोष देवी पत्नी ब्रजभूषण शुक्रवार को दुकान पर बच्चों के नए कपड़े बदलवाने के लिए कस्बे के बाजार आई थी। महिला जैसे ही शामली बस स्टैंड पर पहुंची, तो दो युवकों ने महिला से कहा कि उनके घर पर कष्ट चल रहा है। घर के कष्ट दूर करने का झांसा देकर उसको बहला-फुसला लिया। महिला से कुंडल, अंगूठी, कपड़े व दस हजार की नकदी अपने थैले में डलवा ली। इसके बाद युवकों ने महिला को सात कदम बिना पीछे चलने को कहा। महिला जब सात कदम चलकर वापस आई तो तब तक युवक मौके फरार हो चुके थे। महिला ने आसपास के लोगों के साथ युवकों को काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। कार्यवाहक थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के भवनों पर लगे सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।