{"_id":"5aba8cb24f1c1b8e778b8097","slug":"131522175154-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पशु कटान की सूचना पर मारा छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध पशु कटान की सूचना पर मारा छापा
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
अवैध पशु कटान की सूचना पर मारा छापा
शामली। कोतवाली पुलिस ने अवैध पशु कटान की सूचना के चलते मंगलवार सुबह शहर के मोहल्ला आजाद चौक और काजीवाड़ा में छापा मारा, लेकिन पशु कटान नहीं मिल सका। कोतवाली पुलिस मंगलवार सुबह करीब छह बजे आजाद चौक मोहल्ले में पहुंच गई थी। इस दौरान पुलिस ने कई मकान पर पहुंचकर जांच की गई, लेकिन अवैध पशु कटान नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस टीम लौट आई।
प्रेमी युगल ने लगाई सुरक्षा की गुहार
थानाभवन। पांच दिन पूर्व लापता हुए युवक युवती ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के सामने पेश होकर खुद को बालिग बताया और अपनी मर्जी से शादी करना बताया। इसके बाद उन्होंने थानाभवन थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराए तथा अपनी सुरक्षा की मांग की। युवक युवती थानाभवन क्षेत्र के गांव सोहजनी उमरपुर के रहने वाले हैं। थानाभवन पुलिस ने प्रेमी युगल को सुरक्षा का भरोसा दिया। पुलिस ने गांव में पहुंचकर उनके परिजनों से भी वार्ता की और चेतावनी दी कि अगर कानून तोड़ने का प्रयास किया, तो कार्रवाई होगी।