फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Culprit in double murder case arrested after 32 years on the run

Delhi NCR News: 32 साल से फरार दोहरे हत्याकांड का बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली अपराध शाखा की टीम ने 1994 में पूर्वी दिल्ली के एक आध्यात्मिक आश्रम में दो साध्वियों की हत्या और डकैती के मामले में 32 साल से फरार बदमाश ललित (48) को मंगोलपुरी फेज-2 से गिरफ्तार किया है। वह थाना शकरपुर में दर्ज मामले में वांछित था और 26 अक्तूबर 1995 को उसे अपराधी घोषित किया गया था।
विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) एचजीएस धालीवाल के अनुसार, सेंट्रल रेंज ने उसे पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई थी। टीम ने मंगोलपुरी फेज-2 स्थित एक फैक्टरी में पैकेजिंग मजदूर के रूप में काम कर रहे ललित को पकड़ा। आधार कार्ड से उसकी पहचान की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार, वह गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग विनिर्माण इकाइयों में काम करता रहा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ललित और उसके साथियों ने डकैती के इरादे से आए आश्रम की दो साध्वियों की गला घोंटकर हत्या की थी। उसके बाद आश्रम से नकदी, आभूषण और अन्य कीमती सामान लूटा गया। ललित को लूटी गई संपत्ति में कुछ नकदी और आभूषण हिस्सा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्तीपुर, बिहार निवासी ललित आठवीं कक्षा तक पढ़ा है। वह घरेलू सहायक के रूप में दिल्ली आया और सह-आरोपी सुनील कुमार व दिलीप राम के संपर्क में आया। वर्ष 2000 तक बिहार में अलग-अलग जगहों पर काम करने के बाद वह दिल्ली आ गया। उसके बाद अलग-अलग विनिर्माण इकाइयों में पैकेजिंग मजदूर के रूप में काम करता रहा। पुलिस के अनुसार, वह अतीत छिपाकर करीब 32 साल तक गिरफ्तारी से बचता रहा। मई 2017 में उसने शादी की और उसकी पत्नी तथा पांच वर्षीय बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed