फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Notorious criminal from Patna arrested in Ranchi

Delhi NCR News: पटना का घोषित बदमाश रांची से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। अपराध शाखा की टीम ने शस्त्र अधिनियम के मामले में घोषित बदमाश छोटू उर्फ प्रिंस (42) को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया है। आरोपी पटना के पिंकू चौधरी गिरोह का बदमाश रहा है और हत्या, डकैती व लूट समेत 16 से अधिक मामलों में शामिल रहा है। वर्ष 2013 में दिल्ली में चार पिस्तौल और 20 कारतूस के साथ पकड़े जाने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हुआ और 2018 में घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि टीम को आरोपी के रांची में होने की सूचना मिली थी। टीम ने अडेलहातू टोंटल चौक के पास घेराबंदी की तो आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

आरोपी साथियों के साथ प्रतिद्वंद्वी गिरोह के बदमाशाों को निशाना बनाता था। पुलिस के अनुसार, गिरोह ने बदला लेने और वर्चस्व कायम करने के लिए हत्या व हत्या के प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed