फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मेरठ-करनाल हाइवे पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

मेरठ-करनाल हाइवे पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Tue, 26 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाइवे पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
शामली।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर महिला को लिफ्ट देकर दो युवकों ने उसको गन्ने के खेत में खींच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोरशराबा होने पर राहगीरों ने महिला को बचाया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को कोतवाली ले आई। एक नामजद सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

गाजियाबाद निवासी एक महिला शामली में गांव खिदरपुर में अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए आई थी। दिल्ली अड्डे पर बस से उतरने के बाद उसने मेरठ जाने वाली बस पकड़ी और लांक अड्डे के पास उतर गई। महिला के अनुसार उसी दौरान एक बाइक सवार आया तथा महिला को खिदरपुर जाने के की बात कहते हुए लिफ्ट दी। महिला बाइक सवार के पीछे बैठ गई। कुछ दूर जाने के बाद युवक ने बाइक रोकी ओर एक अन्य साथी भी वहां पर आ गया। बताया जाता है कि उसके बाद दोनों युवकों ने महिला को गन्ने के खेत में खींच लिया। आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ दिए ओर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर वहां से गुजर रहे अन्य राहगीर महिला का शोर सुनकर रुक गए। आरोपी मौके से धमकी देते हुए फरार हो गए। गाजियाबाद की महिला के साथ हाईवे पर दुष्कर्म के प्रयास की सूचना पर कोतवाली पुलिस में खलबली मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को कोतवाली में ले आई। बाद में महिला के परिजन भी कोतवाली में पहुंच गए। मामले में महिला की ओर से मनीष व एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ एके सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed