फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तहसीलदार के ड्राइवर से झाल गेट पर लूट ली बाइक

तहसीलदार के ड्राइवर से झाल गेट पर लूट ली बाइक

Tue, 25 Jul 2017 12:18 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
तहसीलदार के ड्राइवर से झाल गेट पर लूट ली बाइक
तहसीलदार के चालक से बाइक लूटी
विज्ञापन

शामली। तहसील से ड्यूटी के बाद गांव लौट रहे तहसीलदार के चालक से तीन बदमाशों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव झाल गेट के पास बाइक लूट ली। पीड़ित ने शामली कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कांधला क्षेत्र के गांव मतनावली निवासी धीरेंद्र शामली तहसीलदार की जीप पर संविदाकर्मी के तौर पर चालक है। रविवार शाम ड्यूटी करने के बाद करीब आठ बजे बाइक से वह मतनावली जा रहा था। जब वह मेरठ करनाल हाईवे पर गांव झाल गेट के पास पहुंचा तो तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने उसके साथ गाली-गलौज की और पिटाई करने के बाद बाइक लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। शामली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रात में ही धीरेंद्र ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उधर, सोमवार को पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध बदमाश को हिरासत में लिया, उससे पूछताछ की जा रही है। शामली कोतवाली के एसएसआई सतपाल सिंह का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed