फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   बागपत पुलिस टीम ने लिए लोगों के बयान

बागपत पुलिस टीम ने लिए लोगों के बयान

Fri, 30 Jun 2017 12:40 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
बागपत पुलिस टीम ने लिए लोगों के बयान
बागपत पुलिस टीम ने लिए लोगों के बयान
विज्ञापन

कांधला (शामली)। डायल-100 पुलिस की बोलेरो से टक्कर लगने पर कई लोग घायल हो गए थे। मामले में बृहस्पतिवार को बागपत एसपी के आदेश पर पुलिस टीम जांच केे लिए कांधला पहुंची। जांच टीम ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों के साथ ही अन्य कई लोगों के बयान दर्ज किए ।

थाना क्षेत्र छपरौली (बागपत) पर तैनात डायल 100 की बोलेरो पर तैनात पुलिसकर्मी बुधवार को कांधला कस्बा में डीजल लेने आए थे। यहां से लौटते समय गंगेरू रोड पर गंगेरू निवासी नितिन, सोनू व कस्बा कांधला निवासी तिरंगा व शाहरुख को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। हादसे के बाद लोगों ने गंगेरू रोड जाम कर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया था। लोगों का आरोप था कि बोलेरो सवार पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे, जिस कारण अनियंत्रित गति से बोलेरो चलाकर लोगों को टक्कर मारी गई। कांधला थाना प्रभारी उमेश ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। मामले की जानकारी एसपी के साथ ही थानाध्यक्ष छपरौली को दी गई थी। बृहस्पतिवार को मामले की जांच करने के लिए एसपी बागपत के आदेश पर एसआई कुलदीप सिंह टीम के साथ कांधला में पहुंचे। घटनास्थल पर जाकर हादसे में घायल लोगों के साथ ही आसपास में रहने वालों के भी बयान दर्ज किए गए। इसके बाद पुलिस टीम बागपत लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed