फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   खेत में बेहोश पड़ी मिली लापता महिला

खेत में बेहोश पड़ी मिली लापता महिला

Thu, 29 Jun 2017 12:59 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खेत में बेहोश पड़ी मिली लापता महिला
खेत में बेहोश पड़ी मिली लापता महिला
विज्ञापन

शामली। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव से लापता महिला खेत में बेहोश पड़ी मिली। महिला के शरीर पर कई जगह जख्म हैं। पुलिस ने उसका शामली सीएचसी में उपचार कराया, जिसके बाद गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
गांव आदमपुर निवासी महिला मंगलवार को लापता हो गई थी। बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे बाबरी - कुरमाली मार्ग पर खेत में किसानों ने घायल महिला पड़ी देखी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। यूपी डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस बुलवाकर महिला को उठवाकर शामली सीएचसी में ले आई। होश में आने पर महिला ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से अपने मायके में रहती है और मंगलवार सुबह अपनी ससुराल जा रही थी। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं उसके साथ क्या हुआ। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर शाम तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि महिला ने मेडिकल कराने से मना कर दिया गया, जिस कारण दुष्कर्म की स्पष्ट जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन


दो जगह से टूटी हड्डी, शरीर पर एक दर्जन जख्म
शामली सीएचसी में महिला का उपचार कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक महिला के पैर और सीने का एक्सरे कराया गया। दूसरी साइड का टखना तथा सीधे हाथ की तरफ से पसली टूटी मिली। इसके अलावा शरीर पर करीब एक दर्जन से अधिक घाव मिले हैं, जो महिला के साथ हुई बर्बरता को बयां करते हैं। डॉक्टरों ने महिला के शराब नशे में होने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन ----
महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उसने मेडिकल से मना कर दिया, महिला कुछ नहीं बता पा रही है, ऐसा लग रहा है कि वह गाड़ी से गिर गई हो, फिलहाल पुलिस जांच कर रही है, यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी - समय सिंह, थाना प्रभारी आदर्श मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed