फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   दरोगा की महिला से अभद्रता और पिटाई करने की वीडियो वायरल

दरोगा की महिला से अभद्रता और पिटाई करने की वीडियो वायरल

Wed, 06 Mar 2019 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
दरोगा की महिला से अभद्रता और पिटाई करने की वीडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। एक दरोगा का महिला से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए अभद्रता करने और थप्पड़ मारने को हाथ उठाता हुए वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एसपी ने इसे गंभीरता से लेते हुए एएसपी को जांच सौंपी है।

लगभग एक मिनट पांच सेकंड की इस वीडियो में एक दरोगा सामने बैठी महिला से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए धमका रहा है। वीडियो में अन्य दो महिलाएं भी बैठी दिख रही है। दरोगा अपनी कुर्सी से उठकर धमकाता हुए महिला को थाने से बाहर जाने के लिए कहता हुआ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं वीडियो में दरोगा महिला पर थप्पड़ मारने को हाथ उठाता हुआ भी नजर आ रहा है। यह वीडियो कैराना कोतवाली का बताया जा रहा है। इस संबंध में एसपी अजय कुमार का कहना है कि इस तरह की एक वीडियो वायरल होने का मामला उनके संज्ञान में आया है। वीडियो करीब दो माह पुराना कैराना कोतवाली का बताया जा रहा है। इस मामले की जांच एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed