फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मारपीट के मामले में छह को भेजा जेल

मारपीट के मामले में छह को भेजा जेल

Sun, 23 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
मारपीट के मामले में छह को भेजा जेल
मारपीट के मामले में छह को भेजा जेल
विज्ञापन

थानाभवन।
थानाभवन क्षेत्र के भैंसानी गांव में बृहस्पतिवार के दिन दो पक्षों में आपसी मारपीट व पथराव को लेकर पुलिस ने दोनों ओर से आधा दर्जन लोगों को जेल भेज दिया। जबकि पुलिस ने छह नामजद 10 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही छापेमारी करते हुए कच्ची शराब बरामद कर मुकदमा दर्ज कर लिया।

बृहस्पतिवार शाम पुलिस क्षेत्र के गांव भैसानी में जगपाल पुत्र बख्तावर के घर कच्ची शराब को लेकर छापेमारी करने गई थी। छापेमारी की मुखबिरी का शक जगपाल पक्ष को अपने पड़ोसी याकूब पक्ष पर होने के कारण दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से पथराव किया गया और लाठी चली। कई घंटे तक पुलिस पूरे मामले को काबू करने में लगी रही, जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों तक भी पहुंची। अधिकारियों के आदेश के बाद पूरे मामले में दो मुकदमे दर्ज किए गए। पहला मुकदमा जगपाल पुत्र बख्तावर ग्राम भैसानी इस्लामपुर के खिलाफ दर्ज किया। मौके से पुलिस ने पांच लीटर मिश्रित शराब, चार लीटर रेक्टिफाइड पर 4 लीटर कच्ची शराब बरामद की। साथ ही दूसरे मुकदमे में दोनों ओर से अरविंद, अंकित, बिलाल, मुशाहिद, शमशाद, ताहिर, याकूब, बशीर, व दस अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने जानकारी देकर बताया कि दोनों तरफ से छह लोगों को जेल भेजा गया है। बाकी लोगों का पता लगाकर जल्द ही उनको भी जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed