फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

Thu, 14 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
थानाभवन (शामली)। साइकिल से खेत पर जा रहे युवक की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। इससे युवक के परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाभवन क्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी मुकेश धीमान का खेत गांव सिक्का के जंगल में है। मंगलवार की रात मुकेश का बेटा अश्वनी धीमान (19) साइकिल से खेत पर जा रहा था। जब वह सिक्का गांव के समीप पहुंचा तो सामने से आई दूध की कैन से लदी पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। इसमें अश्वनी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार करते हुए अश्वनी को अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान अश्वनी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप चालक मोहसिन पुत्र शरीफ निवासी कुआखेड़ी नानौता (सहारनपुर) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अश्वनी के पिता की तरफ से आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


स्कॉर्पियो पलटने से मां-बेटे सहित तीन घायल
थानाभवन। कस्बा जलालाबाद निवासी नवाज अली अपनी मां खुशनुदा और पड़ोसी नसीम उर्फ पप्पू के साथ रिश्तेदारी में हुई मौत पर दुख जताने कैराना गए थे। बुधवार की दोपहर वह स्कार्पियो से जलालाबाद लौट रहे थे। हरड गांव के अनियंत्रित होकर स्कार्पियो पलट गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कार सवार अनुज कुमार निवासी दिल्ली ने पुलिस को सूचना दी और दो घायलों को थानाभवन के सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया जबकि तीसरे घायल को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल से घायल नवाज अली को गंभीर हालत के चलते जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed