{"_id":"5ac7bbd14f1c1bd6618b5ebc","slug":"121523039185-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी को पकड़वाया, तो बहनों ने भाभी के साथ कर दी मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी को पकड़वाया, तो बहनों ने भाभी के साथ कर दी मारपीट
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। दहेज उत्पीड़न के विचाराधीन मामले में विवाहित ने आरोपी जेठ को पुलिस से पकड़वा दिया। जिससे गुस्साई आरोपी की बहनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। तीतरवाड़ा चुंगी पर मायके में रह रही रेशमा ने ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा रखा है। उसकी ननंद की ससुराल भी तीतरवाड़ा चुंगी के पास ही है। शुक्रवार को रेशमा का जेठ अपनी बहन से मिलने घर आया तो रेशमा ने पुलिस को फोन करके उसको पकड़वा दिया। इस पर रेशमा की ननंद उसके साथ भिड़ गई। इससे तीनों घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर तीनों घायल महिलाओं को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई।
बाइकों की भिड़ंत में दो घायल
कैराना। गांव बुच्चाखेड़ी निवासी गुलजार शुक्रवार सुबह साथी रिजवान के साथ बाइक से कांधला से कैराना आ रहा था। कांधला रोड पर मीट प्लांट के पास विपरीत दिशा से जा रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। जबकि गुलजार और रिजवान घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।