फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ओवलोड़िंग के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने की चेकिंग

ओवलोड़िंग के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने की चेकिंग

Sun, 25 Mar 2018 12:55 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
ओवलोड़िंग के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने की चेकिंग
ओवलोडिंग के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने की चेकिंग
विज्ञापन

कैरानाट(शामली)। नियम विरुद्ध रेत खनन और ओवरलोडिंग की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने यमुना नदी खनन प्वाइंट मार्ग पर चेकिंग की। रेत से लदे दो डंपर पकड़े, जिनमें ओवरलोड रेत लदा था। दोनों डंपर को सीज कर दिया गया।
शनिवार शाम उपजिलाधिकारी कैराना दुष्यंत कुमार मौर्य, सीओ राजेश कुमार तिवारी और कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने पुलिसकर्मियों को साथ लेकर कैराना क्षेत्र में बसेड़ा रेत खनन प्वाइंट के मार्ग पर चेकिंग की। रेत से लदे दो डंपर को रोकने का प्रयास किया, तो एक चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया। जबकि दूसरे डंपर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर एआरटीओ मुंशीलाल तथा जिला खनन अधिकारी ब्रिजेश गौतम को बुलाया गया। एआरटीओ द्वारा दोनों डंपरों की जांच की। ओवरलोड़ मिलने पर दोनों को सीज कर दिया गया। इसके बाद टीम खनन प्वाइंट पर पहुंची तो खनन कार्य में लगे लोग वहां से चले गए। इसके बाद टीम कोतवाली लौट आई।
विज्ञापन

वर्जन
उपजिलाधिकारी दुष्यंत कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों डंपर के पास कम रॉयल्टी की पर्ची थी, जबकि रेत उससे कही ज्यादा लदा हुआ था। इसी के चलते कार्रवाई की गई। सूर्यास्त के बाद यदि खनन होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed