फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   12 million hidden in the truck's wine

ट्रक में छिपाई 12 लाख की शराब

Sun, 26 Feb 2017 12:16 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sun, 26 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
12 million hidden in the truck's wine
arrest - फोटो : demo pic
कैराना। हरियाणा से शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही। शुक्रवार रात भी पुलिस ने यमुना पुल पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पानीपत की ओर से आ रहे ट्रक के अंदर से 12 लाख रुपये की हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब पकड़ी। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि शराब तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहा। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात दो बजे यमुना पुल पर चैेकिंग के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पानीपत की ओर से आ रहे 10 टायरा ट्रक को रुकने का इशारा किया। ट्रक के अंदर से एक आरोपी कूद कर फरार हो गया, जबकि ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर सीमेंट की सेटरिंग भरी हुई थी। 
विज्ञापन


काफी देर के प्रयास के बाद पुलिस ने ट्रक की साइड में बना एक गुप्त खाने का गेट खोला, तो वहां पर पुलिस ने भारी मात्रा में हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद की। पुलिस शराब तस्करी के ट्रक व चालक को कोतवाली ले आई। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि ट्रक के अंदर से 369 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की बरामद की गई. जिनका बाजार मूल्य 12 लाख रुपये है। इस मामले में पकडे़ गए ट्रक चालक हनुमान निवासी गांव नौमउ थाना सिरोली जिला बाराबंकी व फरार हुए शराब तस्कर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके ट्रक चालक का चालान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शराब माफिया मजदूर चालकों को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं। उक्त मामले में भी ऐसा ही हुआ। पकड़े गए ट्रक चालक ने बताया कि वह पांच साल से पानीपत में आकर रह रहा है। उसकी पत्नी फैक्ट्री में नौकरी करती है। वह दिहाड़ी पर गाड़ी चलाने का काम करता है। शुक्रवार को पानीपत के ट्रांसपोर्ट नगर में एक आदमी ने उससे पानीपत से बिजनौर ट्रक में सेटरिंग ले जाने के लिए दिहाड़ी पर ट्रक चलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed