फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   उड़न दस्ते ने पकड़ी 2.99 लाख की नगदी

उड़न दस्ते ने पकड़ी 2.99 लाख की नगदी

Fri, 29 Mar 2019 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
उड़न दस्ते ने पकड़ी 2.99 लाख की नगदी
कैराना। गढ़ीपुख्ता के बाद अब कैराना में भी उड़नदस्ते ने करीब तीन लाख रुपये की नकदी पकड़ ली। बृहस्पतिवार शाम साढ़े सात बजे उड़नदस्ता दल की टीम ने कैराना के चौक बाजार से पैदल गुजर रहे युवक को रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से दो लाख 99 हजार 100 रुपये की नगदी बरामद हुई। युवक नगदी से संबधित कागज नहीं दिखा सका। इसके बाद नगदी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। बरामद नगदी एक गैस एजेंसी की बताई जा रही है। युवक एजेंसी में कर्मचारी हैं। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर ने बताया कि नगदी की जांच की जा रही है कि उसे कहां से लाया गया था और कहां ले जाई जा रही थी। गैस एजेंसी से कागजों की भी जांच की जा रही हैं
विज्ञापन


माफिया समेत तीन के खिलाफ मुकदमा
कैराना। कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे सरकारी राशन की बरामदगी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने मुखबिर की सूचना पर भूरा-मायापुर रोड स्थित खेत पर नलकूप से सरकारी राशन से लदी गाड़ी को कब्जे में लिया था जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए थे। गाड़ी से करीब 36 क्विंटल चावल बरामद हुए थे। एसडीएम ने बताया था कि आरोपी खेत पर सरकारी मुहर लगे कट्टों की अदला बदली कर रहे थे। इस मामले में आपूर्ति निरीक्षक संजय कुमार की ओर से डीएम के अनुमोदन पर आरोपी इरफान निवासी मोहल्ला बेगमपुरा, बिट्टू उर्फ भूरा निवासी टीचर्स कॉलोनी और शराफत निवासी ग्राम इस्सोपुर खुरगान के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


डग्गामार की सीज
कैराना। एसडीएम और सीओ शुक्रवार को शामली रोड से गुजर रहे थे। रास्ते में डग्गामार की छत पर सवारियां बैठी देख उसे रुकवा लिया। एसडीएम ने बताया कि डग्गामार को सीज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed