{"_id":"5c800ddebdec2214130e51ef","slug":"11551896030-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल से सबमर्सिबल के केबल काट कर ले गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थानाभवन। जाफरपुर निवासी किसान राकेश कल्लू ,इलम चंद के खेत से मंगलवार की रात्रि चोरों ने ट्यूबेल से केबल काट लिया। जब राकेश सुबह के समय खेत पर पहुंचे तो उन्हें सबमर्सिबल का केबल काटने की जानकारी मिली। राकेश ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव में किसानों के खेतों से लगातार केबल चोरी किए जा रहे हैं। 20 जनवरी की रात्रि में गांव के आधा दर्जन किसानों के खेत से अज्ञात चोरों ने खेत की ट्यूबवेल से बिजली के केबल काट लिए थे। जिनकी तहरीर पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस ने न ही किसानों का मुकदमा पंजीकृत किया और न चोरों पर लगाम कसी। बताया कि लगातार केबल कटने से किसानों को खेतों की सिंचाई करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले की जांच के बाद शीघ्र आरोपियों के खिलाफ करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।