फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   फर्जी चैक देकर एलईडी ठगने वाला आरोपी दबोचा

फर्जी चैक देकर एलईडी ठगने वाला आरोपी दबोचा

Fri, 25 Jan 2019 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
फर्जी चैक देकर एलईडी ठगने वाला आरोपी दबोचा
थानाभवन। खुुद को एक नेता का नौकर बताकर व्यापारी से चार एलईडी ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुराना चरथावल बस स्टैंड निवासी रंजीत सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी कस्बे में ही इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान है। कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और खुद को एक स्थानीय नेता का नौकर बताते हुए चार एलईडी खरीदी। पैसों की एवज में व्यक्ति लखनऊ के डीबीसी बैंक के नाम के 35-35 हजार रुपये के दो चेक दे गया। जब व्यापारी ने चेक बैंक में लगाए तो आरोपी का खाता संख्या गलत था। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच पड़ताल कर एलईडी खरीदने वाले युवक को छापेमारी कर मुजफ्फरनगर के रामलीला टीला मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से चारों एलईडी भी बरामद कर ली। बताया कि आरोपी रोहित शर्मा निवासी कल्लरपुर कसौली को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


युवक से तमंचा बरामद
थानाभवन। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि बुुधवार शाम को पुलिस कस्बे में रूटीन गश्त कर रही थी। इस दौरान संदेह होने पर एक युवक को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पीछा कर युवक को धर दबोचा। तलाशी के दौरान युवक के पास से एक तमंचा बरामद हुआ। पकड़े गए युवक नफीस निवासी जलालाबाद है, जिसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed