{"_id":"5b43ab9c4f1c1bfb7e8b52e1","slug":"11531161500-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलर लाईटों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोलर लाईटों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। सोलर स्ट्रीट लाइटों से बैटरी चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
रविवार की रात पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान पीएनबी बैंक के निकट एक बाइक पर दो युवक भारी सामान लेकर आ रहे थे। पुलिस ने संदिग्ध मान युवकों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम जाहिद पुत्र खालिद निवासी चौसाना बताया। पुलिस के अनुसार वह अपने साथियों के साथ मिलकर गांव में लगी सोलर स्ट्रीट लाइटों से बैटरी चोरी करता है। अपने साथी का नाम इंतजार पुत्र सत्तार निवासी चौसाना बताया है। पुलिस ने फरार बदमाश के घर दबिश दी, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पकडे़े गये बदमाश को जेल भेज दिया है।