फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चोरी के आरोपी पति का सहयोग करने वाली महिला गिरफ्तार

चोरी के आरोपी पति का सहयोग करने वाली महिला गिरफ्तार

Tue, 01 May 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
चोरी के आरोपी पति का सहयोग करने वाली महिला गिरफ्तार
कांधला।
विज्ञापन

कस्बा में चिकित्सक के मकान में चोरी करने के आरोपी की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि सात अप्रैल को कस्बा कांधला के मोहल्ला सरावज्ञान निवासी चिकित्सक पवन अग्रवाल के मकान में चोरी कर ली गई थी। पुलिस घटना का खुलासा कर 25 अप्रैल को आरोपी असलम और शहजाद निवासी शामली गौशाला रोड (हाल निवासी नई बस्ती कांधला) को गिरफ्तार कर 25 हजार रुपये बरामद की थी। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि चिकित्सक के मकान में हुई चोरी के बाद रकम छिपाकर रखने में असलम की पत्नी हिना उर्फ प्रीति का भी सहयोग रहा। रविवार को हिना अपने पति से जेल में मुलाकात करने के बाद कांधला पहुंची और मकान के अंदर छिपाकर रखी गई रकम निकाल रही थी। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हिना उर्फ प्रीति के पास से 40 हजार 400 रुपये बरामद हुए। सोमवार दोपहर पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed