फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग

आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग

Thu, 14 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग
शामली। गांव ताजपुर सिंभालका निवासी यशपाल पुत्र महावीर ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर घर में घुसकर हमला करने और नकदी एवं सामान लूटने के आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है। यशपाल ने बताया कि वह गांव के शिव मंदिर में पुजारी है। तीन अगस्त को वह घर पर नहीं था। इसी दौरान भारत नगर पानीपत निवासी रमेश, विनोद, सुरेश, नरेश और प्रमोद सहित अज्ञात छह लोगों ने उनके घर पहुंचकर हमला किया। परिवार के लोगों को पीटा और घर में रखे 50 हजार रुपये तथा सामान लूटकर ले गए। इस मामले में शामली कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोप है कि मुकदमे में समझौता कराने के लिए दबाव बनाया जा रहा।
विज्ञापन


नर कंकाल और सामान की जांच कराने की मांग
शामली। चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव दथेड़ा निवासी महिला राशि ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर बताया कि उसका पति अंकित 20 अक्तूबर 2016 को लापता हो गया था। 11 दिसंबर को दथेड़ा गांव के पास ही गन्ने के खेत में नर कंकाल (खोपड़ी), बाल, पर्स, अंगूठी और कपड़े बरामद हुए थे। पर्स, अंगूठी के आधार पर उसके पति अंकित का कंकाल होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उक्त सामान को आगरा स्थित प्रयोगशाला भेजकर जांच कराने की बात कही थी, लेकिन अब तक उसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। महिला ने आशंका जताई कि सामान जांच के लिए आगरा प्रयोगशाला भेजा ही नहीं गया है, जिससे मामले की जांच अधर में लटकी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण में गंभीरता से जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed