{"_id":"595a94904f1c1bea0b8b45dd","slug":"11499108496-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस गोदाम के पास पड़ा मिला अज्ञात का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस गोदाम के पास पड़ा मिला अज्ञात का शव
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस गोदाम के पास पड़ा मिला शव
शामली।
भैंसवाल रोड पर आदर्श मंडी थाने के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
सोमवार रात आदर्श मंडी थाने से करीब सौ मीटर की दूरी पर गैस गोदाम के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने इसकी सूचना आदर्श मंडी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान का प्रयास किया, लेकिन उसके पास से ऐसा कोई सामान बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान हो सके। इसके बाद पुलिस ने शव को सीएचसी स्थित मोर्चरी में रखवा दिया। एसओ आदर्श मंडी राजकुमार शर्मा का कहना है कि शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है, शरीर पर कोई चोट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही उसकी मौत का कारण पता चल पाएगा।