फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मुठभेड़ के बाद बंधन बैंक को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद बंधन बैंक को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 09 Jun 2017 12:51 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद बंधन बैंक को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
बंधन बैंक में लूटपाट करने वाले दो बदमाश धरे
विज्ञापन

शामली। थानाभवन के बंधन बैंक में लूट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से कांधला से लूटी गई बाइक, बाबरी क्षेत्र से लूटा गया मोबाइल, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।

सीओ थानाभवन एसके त्यागी ने बाबरी थाने में प्रेस वार्ता कर बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की लोई नहर की पटरी और भनेड़ा जट के पास बाइक पर दो बदमाश आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। दो बाइक सवारों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि दोनों के नाम सौरभ निवासी गांव हसनपुर और अनिल निवासी गांव सलफा कांधला हैं। दोनों के पास से दो तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, कांधला क्षेत्र में कई दिन पूर्व लूटी गई बाइक, एक व्यक्ति से छीने गए पांच सूट तथा उसका मोबाइल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों के रविंद्र उर्फ राजीव निवासी गांव लिसाड़ शामली कोतवाली और दो अन्य अभी भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि रविंद्र और उसके दो साथियों ने ही बैंक में महिला कर्मचारी से पांच हजार रुपये लूटे थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पकडे़ गए बदमाशों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed