फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   हाइवे पर अर्धबेहोशी में मिला कुकर फैक्ट्री का मुनीम

हाइवे पर अर्धबेहोशी में मिला कुकर फैक्ट्री का मुनीम

Mon, 29 Apr 2019 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
हाइवे पर अर्धबेहोशी में मिला कुकर फैक्ट्री का मुनीम
हाईवे पर अर्द्धबेहोशी में मिला मुनीम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे के किनारे गांव सिंभालका के निकट कुकुर फैक्ट्री फैक्ट्री का मुनीम अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मुनीम को जहर खुरानी गिरोह का शिकार होने और उसके साथ लूटपाट होने की आशंका जताई गई है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभालका निवासी सुरेंद्र कुमार गांव खेड़ीकरमू स्थित कुलदीप शर्मा की प्रेशर कुकर बनाने की फैक्ट्री में मुनीम के रूप में काम करता है। चार दिन पहले वह पिकअप में माल लेकर इलाहाबाद गया था। बताया गया है कि इलाहाबाद में माल पहुंचाने के बाद सुरेंद्र दो दिन पहले ट्रेन में मेरठ होते हुए घर लौट रहा था, लेकिन रविवार रात तक भी वह घर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह लोगों ने एक युवक को गांव सिंभालका के निकट हाईवे किनारे अचेत अवस्था में पड़ा देखा। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अचेत अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि युवक अचेत अवस्था में मिला था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed