{"_id":"5c76c8ebbdec22089f03c846","slug":"111551288555-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे की अपहरण की झूठी सूचना देने पर लगाई फटकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैराना। कस्बे स्थित एक गांव निवासी दंपति ने तहरीर देकर बताया कि गांव के कुछ लोग उसके पांच साल के बेटे का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने आरोपी पक्ष को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की तो असलियत सामने आ गई। कोतवाली प्रभारी के राजेंद्र सिंह के मुताबिक निसंतान दंपति ने बताया कि बच्चे के माता-पिता कई दिन से बेटे को गोद लेने के लिए कह रहे थे। उनके पास कोई औलाद न होने के कारण उन्होंने तहसील में जाकर गोदनामा लिखवा कर बच्चे को ले लिया। इसके बदले में उसके माता-पिता ने 12 हजार रुपये भी लिए थे। सच्चाई सामने आने पर कोतवाली प्रभारी ने बच्चे के माता-पिता को 12 हजार लेेकर बच्चा देने और फिर अपहरण की झूठी सूचना देने पर पर फटकार लगाई। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।