फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मिट्टी खनन के के मामले में एसडीएम ने दर्ज कराई रिपोर्ट

मिट्टी खनन के के मामले में एसडीएम ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 10 Jul 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी खनन के के मामले में एसडीएम ने दर्ज कराई रिपोर्ट
कैराना। गांव बुच्चाखेड़ी में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर छापेमारी करने गई प्रशासनिक टीम के साथ खनन आरोपियों ने अभद्रता की थी। मौके से दो जेसीबी मशीन और दो मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर ली। मामले में एसडीएम कैराना की ओर से सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सात जुलाई की रात नौ बजे क्षेत्र के ग्राम बुच्चाखेड़ी के जंगल में अवैध मिट्टी खनन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर वह तहसीलदार रनबीर सिंह व नायब तहसीलदार कॉमेंद्र गुप्ता के साथ मौके पर छापेमारी करने पहुंच गए। आरोप है कि वहां मौजूद माफियाओं ने टीम के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी तथा टीम को अपना कार्य नहीं करने दिया गया। जब टीम ने माफियाओं को पकड़ने का प्रयास किया, तो वह भाग खड़े हुए, इसके बाद टीम ने मौके पर अवैध मिट्टी खनन कर रही दो जेसीबी मशीनों तथा मिट्टी से भरी दो ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर कोतवाली में लाकर खड़ा कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि चार अज्ञात मिट्टी खनन माफियाओं के विरुद्घ सरकारी काम में बाधा डालने व मिट्टी खनन करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed