{"_id":"5aaeb6144f1c1bb8758b639a","slug":"111521399316-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर जानलेवा हमले का आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी पर जानलेवा हमले का आरोपी पति गिरफ्तार
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमले का आरोपी पति गिरफ्तार
शामली। महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद उसको न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया।
गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला पीरजदान निवासी फरजाना ने शनिवार को थाने पर तहरीर देकर बताया था कि पति राशिद उसके साथ मारपीट करता है तथा उसके बच्चों को पीटता है। आरोप है कि शनिवार शाम राशिद ने अपनी बड़ी पुत्री को जबरन अपने साथ कही ले जाने का प्रयास किया। आरोप है कि विरोध करने पर पति ने फरजाना पर लाठी, डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोरशराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गढीपुख्ता ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है।